देवास में 14 जनवरी को बांटे जाएंगे 7000 पतंग:मकर संक्रांति पर हिंद रक्षक संगठन गुड़ और तिल भी देंगे

देवास में मकर संक्रांति के अवसर पर हिंद रक्षक संगठन की ओर से 14 जनवरी, बुधवार को नॉवेल्टी चौराहा पर 23वें पतंग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे से होने वाले इस आयोजन में करीब 7000 पतंगों का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक वंदे मातरम गायन से होगी। 23वें पतंग महोत्सव की तैयारी हिन्द रक्षक संगठन द्वारा आयोजित यह पतंग महोत्सव इस वर्ष अपने 23वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। मकर संक्रांति के अवसर पर होने वाला यह आयोजन शहर की पहचान बन चुका है। महोत्सव को लेकर 3 जनवरी को भोपाल रोड स्थित होटल सृष्टि क्लब में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसमें आयोजन से जुड़ी सभी जानकारियां साझा की गईं। आयोजक मनीष सेन ने रखी बात प्रेसवार्ता में आयोजक मनीष सेन, नेता पार्षद दल नगर निगम देवास ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मनीष सेन ने बताया कि इस अवसर पर विधायक गायत्री राजे पवार और नगर निगम सभापति रवि जैन भी उपस्थित रहे। सेन ने बताया कि यह पतंग महोत्सव 23 वर्ष पूर्व संस्था के संस्थापक स्वर्गीय लक्ष्मणसिंह गौड़ के मार्गदर्शन में शुरू किया गया था। परंपरा को आगे बढ़ा रहे संगठन इस वर्ष भी इस परंपरा को विधायक गायत्री राजे पवार और भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है। महोत्सव में बच्चों को चाइना डोर मुक्त धागे की चरखी के साथ करीब 7000 पतंगें वितरित की जाएंगी। मकर संक्रांति के अवसर पर पतंगों के साथ गुड़ और तिल का भी वितरण किया जाएगा। वंदे मातरम का संदेश इस वर्ष पतंगों पर ‘भारत का बच्चा-बच्चा वंदे मातरम गाएगा’ का संदेश अंकित रहेगा। यह वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। मनीष सेन ने बताया कि एमजी रोड पर हुए अधिग्रहण के कारण उत्पन्न अव्यवस्था को देखते हुए इस वर्ष मकर संक्रांति की शाम को होने वाला आयोजन स्थगित किया गया है। मार्ग सुचारू होने के बाद अगले वर्ष शाम का आयोजन फिर से भव्य रूप में किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *