देवास में ₹500 के विवाद को लेकर चाकूबाजी करने वाले आरोपी विवेक उर्फ मिंचु मंडल को औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर पकड़ा गया। घटना 15 नवंबर की है। जब फरियादी ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ टुमनी डैम के पास पार्टी कर रहा था। इसी दौरान आरोपी मिंचु वहां आया और आकाश नामक व्यक्ति से शराब पीने के लिए ₹500 की मांग की। ₹500 नहीं मिलने पर चाकू से हमला किया रुपए न मिलने पर आरोपी मिंचु ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब बीच-बचाव का प्रयास किया गया, तो आरोपी ने अपने पास रखा चाकू निकालकर आकाश पर हमला कर दिया। इस हमले में नवीन और उसके दोस्त रोहित को आकाश को बचाने के प्रयास में चोटें आईं। स्पेशल टीम ने जांच की फरियादी की रिपोर्ट पर औद्योगिक क्षेत्र थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 119(1), 296(A), 115(2), 351(3) के तहत अपराध क्रमांक 1030/2025 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, दबंगई दिखाकर मारपीट करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौरसिया ने यह कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद ने दबंगई कर मारपीट करने वाले आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, जिसके तहत यह गिरफ्तारी हुई।


