देवा श्री गणेशा के जयकारों से गूंजा सिद्धिविनायक मंदिर

भास्कर न्यूज | लुधियाना चूहड़पुर रोड न्यू माया नगर स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में मासिक गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिर प्रधान रविनंदन शर्मा के का र्यक्रम में पूरा परिसर गणपति बप्पा की भक्ति में सराबोर नजर आया। विशेष रूप से आयोजित भजन संध्या में महिला संकीर्तन मंडली की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के आचार्य पं. कमल किशोर और पं. विजय शर्मा द्वारा गणपति बप्पा के विधि-विधान से पूजन के साथ हुई। पूजा के उपरांत महिला संकीर्तन मंडली ने देवा श्री गणेशा और बप्पा मोरया जैसे भजनों से दरबार में अपनी हाजिरी लगाई। आचार्य कमल किशोर ने भक्तों को संबोधित करते हुए मासिक गणेश चतुर्थी के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं जो भक्त सच्चे मन से उनकी आराधना करता है उसके जीवन के सभी कष्ट और बाधाएं दूर हो जाती हैं। आरती के पश्चात सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर की मुख्य सेवादार सोनिया रविनंदन शर्मा ने बताया कि हर माह इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अपनी संस्कृति और धर्म का प्रचार-प्रसार करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज के समय में युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और धर्म से जोड़ना बेहद आवश्यक है। समारोह के दौरान विशेष रूप से पहुंचे अटवाल परिवार ने भगवान के चरणों में माथा टेका। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर कमेटी को आगामी श्रीमद्भागवत कथा के लिए निमंत्रण भी दिया। इस धार्मिक आयोजन में सोनिया रविनंदन शर्मा, दिव्या शर्मा, नीना शर्मा, मोनिका मल्हन, हनी कौशल, सोनिया और धर्मराज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *