देवा हो देवा गणपति देवा… पर सराबोर हुए भक्त

भास्कर न्यूज | अमृतसर मंदिरों, घरों और ऑफिसों में विराजमान गणपति जी का 6 सितंबर को विसर्जन करके विदाई की जाएगी। सभी भक्तजन गणपति जी की पूजा-अर्चना करने को लगे हुए हैं। पंडित रोजाना गणपति जी की मंत्रोच्चारण से पूजा करके आरती उतार रहे हैं। जिसमें छेहर्टा स्थित हरकृष्ण नगर की गलियों में लोगों ने गणपति जी की पूजा-अर्चना की। प्रेम कुमार की अध्यक्षता में सभी भक्तों ने मिलकर पंजाब के बाढ़ ग्रस्त इलाके और वहां के लोगों की पारिवारिक सुख-शांति के लिए गणपति जी के आगे प्रार्थना की। इस मौके पर भक्तों ने गणपति जी से अब बरसात न आने की अरदास की। शाम 4 से 7 बजे तक चली पूजा में सभी भक्तों ने मिलकर गणेश जी का गुणगान किया। इस मौके पर उन्होंने ‘देवा हो देवा गणपति देवा तुम से बढ़कर कौन प्रभु तुम से बढ़कर कौन’ समेत कई भजन गाए। अंत में गणपति जी को मोदक का भोग लगाकर उसका प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर सलोनी शर्मा, राज कुमारी कपूर, रेणु, अक्षू, आदेश, ध्रुविका, अनिल समेत कई भक्तजन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *