देवी प्रतिमा ले जा रहा ट्रैक्टर पलटा:रीवा में युवक के शरीर से अलग हो गया पैर; 12 घायल, एक गंभीर

रीवा जिले के बैकुंठपुर से देवी प्रतिमा को लेकर मैहर जा रहे ट्रैक्टर सवार करीब 12 लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। इस सड़क हादसे में एक युवक का पैर शरीर से अलग हो गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है। रीवा जिले के बैकुंठपुर से दुर्गा प्रतिमा को लेकर ट्रैक्टर से मैहर जा रहे थे। इसी दौरान अमरपाटन के समीप ट्रैक्टर को सड़क के किनारे खड़ा कर सभी महिला और पुरुष नित्य क्रिया करने के लिए उतरने ही वाले थे कि तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। ट्रैक्टर पलट गया और ट्रैक्टर में सवार तकरीबन 12 लोग घायल हो गए जिसमें नौ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि एक व्यक्ति का पैर कटकर अलग हो गया है। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहरहाल सभी का इलाज जारी है। संजय गांधी अस्पताल के सीएमओ अतुल सिंह ने बताया कि सभी की हालत स्थिर है। कोई भी कैजुअल्टी नहीं हुई है बल्कि सभी सुरक्षित हैं। 3 तस्वीरें देखिए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *