रांची | देवी मंडप में बुधवार को तीन दिवसीय महाआरती का 12वां वार्षिक उत्सव के दूसरे दिन नए साल की शुरुआत सत्यनारायण भगवान की पूजा, कथा और आरती के साथ की गई। इसके बाद दोपहर में खिचड़ी भोग का वितरण किया गया। हजारों भक्तों ने खिचड़ी का भोग खाया। इसके बाद शाम को 7 बजे माता रानी का भव्य शृंगार किया गया। 301 सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा पहनकर माता की महाआरती की। शाम 7.30 बजे से विशाल महाप्रसाद का वितरण किया गया। सभी ने कतारबद्ध होकर माता रानी का भोग ग्रहण किया। 2 जनवरी को दैनिक पूजन के साथ ही महिलाओं के बीच सुहाग पोटली का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही महोत्सव का समापन होगा।


