देवी माता मंदिर में होगा सुंदरकांड पाठ

पाली | शरद पूर्णिमा पर सोमवार को सोमनाथ सुन्दरकांड पाठ सेवा समिति की ओर से देवी माता मंदिर, सिंधी कॉलोनी में कार्यक्रम होगा। सुंदरकांड पाठ के बाद पूर्णिमा की रात में खीर का प्रसाद वितरण होगा। ऐसी मान्यता है कि इस खीर का सेवन करने से व्यक्ति वर्ष भर निरोग रहता है, विशेषकर दमा और श्वास रोगियों के लिए यह अत्यंत लाभकारी मानी जाती है। इसी परंपरा को जीवित रखते हुए, समिति की ओर से मंदिर परिसर में रात 8 बजे से सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। पाठ के समापन के बाद रात्रि 12 बजे के बाद, चंद्रमा की किरणों से युक्त खीर प्रसादी बांटी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *