देव पूजन के लिए नहीं था रास्ता, ग्रामीणों ने बनाया हैंगिंग ब्रिज

दंतेवाड़ा | बीजापुर और दंतेवाड़ा की सीमा पर साल में करीब 5-6 महीने मरी नदी में तेज बहाव और पानी ज़्यादा होने की वजह से हिरोली पटेल पारा के ग्रामीण अपने देवी-देवताओं की पूजा करने नहीं जा पाते थे। अपनी परेशानी को दूर करने ग्रामीणों ने सरकारी मदद का इंतजार नहीं किया, उन्होंने अपनी पारंपरिक ज्ञान और देसी इंजीनियरिंग का इस्तेमाल किया। ग्रामीणों ने नदी से करीब 8-10 मीटर ऊपर और लगभग 50 मीटर लंबा एक हैंगिंग ब्रिज बनाया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने हैंगिंग ब्रिज बनाकर देवी-देवताओं की पूजा करना संभव बना दिया है, यह पुल सिर्फ एक रास्ता नहीं, बल्कि ग्रामीणों की आस्था और एकजुटता का प्रतीक है। ग्रामीणों की यह एकता दिखाती है कि जब इंसान ठान ले, तो वह किसी भी चुनौती का सामना कर सकता है। इस पुल का निर्माण मजबूत रस्सियों और लकड़ियों के सहारे किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *