टोंक| देव सप्तमी व्रत उद्यापन को लेकर रघुनाथपुरा में कलश यात्रा निकाली गई। ग्राम पंचायत खरेड़ा के रघुनाथपुरा गांव में पंडित ओमप्रकाश शास्त्री ने मंत्र उच्चारण पूजा अर्चना कर कलशों का पूजन किया।सियाराम पंडित ने बताया कि बालाजी के मंदिर में कलशों में पानी भरा गया। वहां से महिलाओं ने कलशों को सिर पर धारण करके कलश यात्रा खरेड़ा के बालाजी मंदिर से होती हुई। रघुनाथपुरा केमाताजी मंदिर, ठाकुरजी मंदिर,शिव मंदिर,रामदेवजी के मंदिर होते हुए देवनारायण भगवान के मंदिर पहुंची कलशों को देवनारायण मंदिर में रखवाया गया। कलश यात्रा में भोजाराम नारद,सुखलाल गेदा, नानू लाल, भैरु लाल, रविराज, शिवराज, देवकरण, रामफूल, ईश्वर लाल, देवराज आदि मौजूद थे


