देशभर में अब 9 बड़े नक्सली फोर्स की राडार पर

दंतेवाड़ा| बस्तर से लेकर तेलंगना, ओडिशा, आंध्रप्रदेश तक नक्सल संगठन के बड़े लीडर पक्का हनुमंतु उर्फ गणेश उइके के कमांड पर काम रहते थे। उसके बाद नक्सल संगठन में पोलित ब्यूरो मेंबर अभय को छोड़ दें, तो 10 टॉप मोस्ट नक्सली बचे हुए हैं। ये आंध्रप्रदेश से लेकर झारखंड के घने जंगलों में छिपे हैं। बताते हैं कि 4 महीने पहले सुकमा जिले के एर्राबोर में डीआरजी जवानों से हुई मुठभेड़ के दौरान गणेश उइके भी वहां मौजूद था। वह यहां से बच निकला था और सीधे ओडिशा भाग गया था। गणेश के मारे जाने के बाद अब जो 10 बड़े नक्सली पुलिस की राडार पर हैं, उनमें गणपति, मल्लाराज रेड्डी, प्रभाकर, पापा राव, संजीव, मिश्रिर बेसरा, मांझी दादा, सन्नू रेड्डी, मोहन रेड्डी शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *