देशवासियों में जब-जब राष्ट्र भाव घटा है तब-तब राष्ट्र बंटा ही है: वीरेंद्रसिंह

भास्कर न्यूज| जैसलमेर सीमाजन कल्याण समिति द्वारा जैसलमेर तहसील में शनिवार को कनोई शक्ति केंद्र के डेढ़ा, कनोई व सलखा उच्च माध्यमिक विद्यालयों और मां दुर्गा महिला शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय दामोदरा में ग्राम सुरक्षा समिति सदस्यों के साथ भारत माता पूजन कार्यक्रम संपन्न करवाया गया। जैसलमेर तहसील में भारत माता पूजन का शुभारंभ प्रांत प्रदेश मंत्री वीरेंद्रसिंह ने करते हुए कहा कि सीमाजन कल्याण समिति प्रति वर्ष 12 जनवरी से भारत के युवाओं व भावी पीढ़ी में राष्ट्र भक्ति का भाव भरने के उद्देश्य से भारत माता पूजन कार्यक्रम करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए बताया कि हमारा भारत देश को पूर्व में आर्यावर्त के नाम से जाना जाता था। अखंड भारत पूर्व में अफगानिस्तान से पश्चिम में म्यांमार तक, उत्तर में हिमालय से दक्षिण में हिन्द महासागर तक विस्तृत था। उन्होंने कहा कि देशवासियों में जब जब राष्ट्र भाव घटा, तब तब राष्ट्र बंटा। हमारे देश की भावी पीढ़ी युवाओं में भारत माता के प्रति देश भक्ति के भाव सदा रहे, इसके लिए सीमाजन कल्याण समिति प्रति वर्ष उच्च माध्यमिक विद्यालयों व महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के समक्ष भारत माता पूजन कार्यक्रम करवाती है। उन्होंने बताया कि हमारा सीमा का जन जागरूक और सतर्क रहे ताकि देश का सीमावर्ती क्षेत्र सुरक्षित रहे। इस भाव को सीमांत क्षेत्र में जाग्रत करने के लिए इस बार ग्राम सुरक्षा समितियों के सदस्यों के सहयोग से पहली बार यह कार्यक्रम हो रहे है। कार्यक्रम में जैसलमेर तहसील पालक गोविंद गर्ग, तहसील जैसलमेर मंत्री महेंद्रसिंह, तहसील सह मंत्री दलपतसिंह, ग्राम समिति सदस्य डेढ़ा प्रयागसिंह, ग्राम समिति सदस्य कनोई से खेतसिंह, ग्राम समिति सदस्य सलखा गणपतराम, लालाराम व टीकमचंद उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *