देश का बेस्ट स्पोर्ट्स साइंस संस्थान बना जीएनडीयू

भास्कर न्यूज | अमृतसर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) के मियास डिपार्टमेंट ऑफ स्पोर्ट्स साइंसेज एंड मेडिसिन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली स्थित कॉमन सर्विसेज रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएसआरआई) द्वारा इसे देश में स्पोर्ट्स साइंसेज आधारित पाठ्यक्रमों के लिए सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय संस्थान चुना गया है। यह चयन सीएसआरआई और स्पोर्ट्स असेसमेंट एंड ऑडिट बोर्ड (एसएएबी) द्वारा तैयार की गई देश की टॉप-100 यूनिवर्सिटियों और संस्थानों की रैंकिंग के आधार पर किया गया। इसब्धि से यू उपलनिवर्सि टीका नाम राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत हुआ है। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. डॉ. कर्मजीत सिंह ने कहा कि यह सम्मान पूरे यूनिवर्सिटी परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स साइंसेज़ के लिए अत्याधुनिक रिसर्च लैब्स, खिलाड़ियों के इलाज और रिहैबिलिटेशन की बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध हैं। राष्ट्रीय खेल संस्थाओं, प्रोफेशनल संगठनों और उद्योग जगत के साथ मजबूत संबंधों के कारण स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और शीर्ष खिलाड़ियों के साथ काम करने के अवसर मिलते हैं। उन्होंने बताया कि यह विभाग वर्ष 2017 से युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय का एनसीएसएसआर सेंटर है और यहां स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी, एक्सरसाइज फिजियोलॉजी, बायोमैकेनिक्स, स्पोर्ट्स साइकोलॉजी जैसे पीजी कोर्स और डॉक्टोरल प्रोग्राम संचालित किए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *