देश के संविधान को सिर्फ पढ़े नहीं, अपनाएं भी: डिंपल

भास्कर न्यूज | कोरबा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने संस्कार भारती हायर सेकेंडरी स्कूल डिंगापुर में छात्रों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। प्राधिकरण की सचिव डिंपल ने कहा कि संविधान निर्माताओं की दूरदर्शिता से दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत बना है। उन्होंने छात्रों को संविधान की प्रस्तावना, गरिमा व सम्मान के मूलभूत सिद्धांत के अनुरूप प्राधिकरण की संचालित विधिक सहायता, लोक अदालत समेत अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डिंपल ने कहा कि सविधान केवल पढ़ने की चीज नहीं बल्कि जीवन में अपनाई जाने वाली दिशा दर्शिका है इसे व्यवहार में लाना भी हमार कर्तव्य है। संविधान नागरिकों का मौलिक अधिकारों के साथ-साथ उनके कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। भारत का संविधान सिर्फ एक दस्तावेज नहीं बल्कि करोड़ों भारतीयों के अधिकारों, कर्तव्यों और समानता की नींव है। संविधान में निहित लोगों के मौलिक अधिकारों पर आधारित निबंध लेखन में छात्रों ने भागीदारी निभाई। लोकतंत्र के तीन स्तंभ विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के आपसी समन्वय से किए जाने वाले कार्य की छात्रों को जानकारी दी। स्कूल की उप प्रचार्या हीरामणी निराला ने भी अपने विचार रखे। अंत में आभार स्कूल की प्राचार्य शेख सबीना ने जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *