देश के सबसे बड़े पोल्ट्री कॉन्क्लेव का समापन:3 हजार किसानों को मिली फार्म प्रबंधन की जानकारी; आदिवासी महिलाओं को भी मिलेगी ट्रेनिंग

राजधानी रायपुर में आयोजित देश के सबसे बड़े दो दिवसीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव का समापन हुआ। कार्यक्रम में पूरे भारत से 3000 पोल्ट्री किसानों ने हिस्सा लिया। जहां उन्हें विशेषज्ञों ने पोल्ट्री फार्म प्रबंधन और वैक्सीनेशन की जानकारी दी। होटल ओमाया गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लॉन्च की गईं। समृद्धि योजना के तहत आईबी ग्रुप किसानों की बेटियों के विवाह के लिए 25,000 रुपए देगा। आदिवासी महिलाओं के लिए विशेष अस्मिता प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इस योजना के तहत मोहला मानपुर की आदिवासी महिलाओं को पोल्ट्री फार्म का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन के सहयोग से इस योजना को राजनांदगांव से शुरू किया गया है। अब इसे अंबिकापुर और जगदलपुर तक विस्तारित किया जाएगा। पोल्ट्री हाउस तकनीक अपनाने पर जोर आईबी ग्रुप के सदस्यों ने भारतीय पोल्ट्री को विश्व स्तर पर ले जाने के लिए इसी पोल्ट्री हाउस तकनीक अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह तकनीक जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में मदद करेगी। इससे साल में 6 बैच में समान वजन की बर्ड्स तैयार की जा सकेंगी। आईबी ग्रुप के एमडी बहादुर अली ने किसानों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कंपनी की सफलता के पीछे किसानों का बड़ा योगदान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *