मौसम विभाग ने मंगलवार को 13 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और केरल में बारिश की संभावना है। इन राज्यों में अगले 2 दिन तक न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। इसके बाद अगले 3 दिनों तक तापमान में गिरावट होगी। बीते दिन राजस्थान के गंगानगर का न्यूनतम तापमान सबसे कम 4 डिग्री रहा। जबकि तेलंगाना के आदिलाबाद का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 37.3 डिग्री रहा। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान में 13 जिलों में आज बारिश होगी!: कल भी बादल छा सकते हैं, 5 फरवरी से बढ़ सकती है सर्दी राजस्थान में जयपुर, बीकानेर संभाग के 13 जिलों में बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं देर शाम को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 5 फरवरी से प्रदेश में फिर से ठंडक बढ़ेगी और उत्तर से आने वाली ठंडी हवा से तापमान में गिरावट होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट: तेज हवाएं चलेंगी; 15 फरवरी तक ठंड बढ़ने की संभावना हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके चलते मौसम विभाग ने आज (सोमवार को) प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 14 जिलों में बारिश हो सकती है। इनमें भिवानी, जींद, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब के 8 जिलों में घनी धुंध की चेतावनी: आज नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव पंजाब में धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिससे भी मौसम में बढ़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर… बिहार में 5 फरवरी से बढ़ सकती है ठंड: आज 5 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट बिहार के 5 जिलों में आज घने कोहरे का यलो अलर्ट है। हल्के से मध्यम गति की पछुआ भी हवा चलेगी। अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क, आसमान साफ और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बने रहने की संभावना है। सुबह के समय हिमालय की तराई वाले जिलों में कोहरा छाया रहेगा। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा; कल अच्छी बारिश-स्नोफॉल के आसार, आंधी का अलर्ट मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव होगा। इसका असर अगले तीन दिन तक नजर आएगा। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल स्पीति और किन्नौर जिला की ऊंची चोटियों पर आज भी हल्की बर्फबारी हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। पढ़ें पूरी खबर…


