देश को बचाने के लिए सिख हमेशा से ढाल बनकर खड़े रहे : औजला

भास्कर न्यूज | अमृतसर भारत-पाकिस्तान के बीच बने युद्ध जैसे हालातों के चलते पाक आर्मी चीफ की ओर से दिए गए बयान के खिलाफ सांसद गुरजीत सिंह औजला ने विभिन्न सिख संगठनों के साथ हालगेट के बाहर पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। औजला ने कहा कि देश को बचाने के लिए सिख हमेशा से ढाल बनकर खड़े रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से भारत पर किए गए हमले के बाद पाक आर्मी चीफ ने कहा है कि भारत सरकार खुद सिखों को निशाना बना रही है। पाक आर्मी चीफ के दिए गए इस बयान की उन्होंने निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान गलत बयानबाजी और सोशल मीडिया पर झूठ फैला रहा है जबकि भारत इस समय एकजुट है। सिखों के पुरखों ने पहले भी मुगलों को घुसने नहीं दिया और अब भी देश की रक्षा के लिए बार्डरों पर डटे हैं। पंजाब एग्रो व अरोड़ा सबा के प्रधान संजीव अरोड़ा ने कहा कि पाक आर्मी चीफ ऐसी बयानबाजी करके आपसी लड़ाई चाहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *