विधायक निज्जर के हस्तक्षेप पर सफाई सेवकों ने वार्ड-49 में खत्म की हड़ताल

भास्कर न्यूज | अमृतसर विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर के हस्तक्षेप पर सफाई कर्मियों ने 6 दिनों बाद वार्ड-49 में हड़ताल खत्म कर काम पर लौट आए। कूड़े का ढेर लगने के कारण वार्डवासियों को मुश्किलें आ रही थी। विधायक निज्जर ने वार्ड पहुंचकर खुद झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। दरअसल, पार्षद रितु कुंद्रा के पति शनि कुंद्रा ने बीते 5 मई को सेनेटरी इंस्पेक्टर राजन का रजिस्टर चेक किया तो 29 अप्रैल से 4 मई तक सफाई कर्मियों का अटेंडेंस नहीं लगाया था। वहीं प्राइवेट बंदों से सफाई करवाने के अलावा समय से ड्यूटी नहीं आने का आरोप भी लगा था। जिसके बाद सफाई सेवकों ने वार्ड में काम ठप्प कर दिया था। मामला हेल्थ अफसर से लेकर निगम कमिश्नर व मेयर तक भी पहुंचा लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। वहीं विधायक इंदरबीर निज्जर वार्ड-49 पहुंचे और पार्षद पति व कर्मियों से बातचीत की। सुरिंदर टोना व विनोद बिट्टा ने कहा कि सफाई सेवकों को मान-सम्मान देकर काम कराए तो 24 घंटे हाजिर हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *