देश निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी का महत्वपूर्ण योगदान

देवनगर | नगर के अंतर्गत सभी बूथों पर पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती को कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ मनाई। मुख्य कार्यक्रम देवनगर में याज्ञिक मोटर पर मनाया गया, जहां पर मंडल अध्यक्ष वीर सिंह लोधी ने कहा कि वर्तमान में जो आभा विभा बिखर रही है, उसके पीछे पूर्व प्रधानमंत्री यशस्वी कवि प्रखर वक्ता पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान रहा है, जिसे देश नहीं भुला पाएगा। इस अवसर पर अरुण कुमार जैन, नीलम चंद्रवंशी ,अखिलेश मेहरा ने भी अपने विचार रखें। इस अवसर पर राजेंद्र श्रीवास्तव, रविंद्र याज्ञिक, श्याम बाबू जोशी, माखन खत्री, आशीष श्रीवास्तव, खूब सिंह कुशवाहा ,गौरी शंकर साहू, रंजीत धाकड़, दीपक धाकड़ सहित अन्य कार्यकर्ता ही मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *