देश में अगले 11 दिन भीषण गर्मी का अनुमान:बाड़मेर में 26 साल का रिकॉर्ड टूटा, MP में हीटवेव; जानें मौसम विभाग का अलर्ट

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। आज सोमवार को 14 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। रविवार को बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पिछले 26 साल में बाड़मेर में अप्रैल के पहले हफ्ते में यह सबसे ज्यादा तापमान है। अगले कुछ दिन गर्म से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मध्य प्रदेश में भी भीषण गर्मी ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। रविवार को भोपाल का तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस सीजन में यह सबसे ज्यादा है। प्रदेश के 13 जिलों में तापमान 40 से 42.2 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आज नीमच, मंदसौर, भिंड, मुरैना, श्योपुर और रतलाम में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 11 दिन तक देश के अधिकतर राज्यों में लू चलने और अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने अनुमान लगाया है। 10 अप्रैल तक राजस्थान, गुजरात के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर जा सकता है। उत्तर प्रदेश में इस साल अप्रैल से जून तक तापमान सामान्य से ज्यादा रहने और हीटवेव चलने की आशंका है। दिन का तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहने का अनुमान है। रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा रह सकता है। दिल्ली में तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा
बीते दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर में सोमवार को हीटवेव चलने और अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रह सकता है। आज पूर्वोत्तर राज्यों में ओले गिरने के आसार
केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, असम, मेघालय और अंडमान-निकोबार में सोमवार को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। आंध्र और पूर्वोत्तर राज्यों (असम, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर) के कुछ हिस्सों में ओले भी गिर सकते हैं। कुछ राज्यों में रविवार को भी बारिश हुई है। पूर्वोत्तर राज्य में बारिश की 2 तस्वीरें… —————————————— राज्यों के मौसम से जुड़ी खबरें… राजस्थान: 14 जिलों में आज हीटवेव की चेतावनी, पारा 45 डिग्री के पार, 26 साल बाद अप्रैल के पहले सप्ताह में इतना ज्यादा तापमान राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। कल (रविवार) बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पिछले 26 साल में बाड़मेर में अप्रैल के पहले सप्ताह में इतना तापमान कभी दर्ज नहीं हुआ। आज (सोमवार) भी 14 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। इस गर्मी से अगले दो-तीन दिन फिलहाल कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: राज्य के 13 जिलों में तपिश, लू का अलर्ट:सीजन में पहली बार भोपाल में 40 डिग्री पार, तापमान और बढ़ेगा राजस्थान से आ रही गर्म हवा के चलते मप्र में भीषण गर्मी ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। रविवार को भोपाल का तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस सीजन में यह सबसे ज्यादा है। मौसम वैज्ञानिक वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि भोपाल में दिन का अधिकतम तापमान शनिवार की तुलना में 1.5 डिग्री अधिक रहा। अभी तापमान और बढ़ने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल: अप्रैल में मई जैसी गर्मी, ऊना में 36.4 डिग्री पहुंचा तापमान, 12 शहरों में 30 पार, परसों से 4 दिन बारिश हिमाचल प्रदेश के पहाड़ गर्मी से तपने लगे हैं। अप्रैल के पहले हफ्ते में ही मई जैसी गर्मी हो गई है। कई शहरों में तापमान सामान्य से 8 डिग्री तक अधिक हो गया है। इस बीच आज कुल्लू और मंडी जिला में हीटवेव (लू) चलने की चेतावनी दी गई है। बीते कल भी कुल्लू और मंडी के कुछ क्षेत्रों में गर्म हवाएं महसूस की गई है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: अप्रैल के पहले हफ्ते में मई जैसी गर्मी, 5 साल बाद तापमान 40 डिग्री पार; 16 जिलों में गर्मी का अलर्ट, 9 को बदलेगा मौसम हरियाणा में अप्रैल महीने में ही मई जैसी गर्मी पड़ने लगी है। प्रदेश में पारा सामान्य से 4 डिग्री अधिक हो चुका है। इससे प्रदेश के 2 शहरों रोहतक और नारनौल में पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया है। इससे पहले साल 2019 में अप्रैल के पहले हफ्ते में तापमान 40 पार हुआ था। मौसम विभाग ने आज (7 अप्रैल) के लिए 16 जिलों में गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब-चंडीगढ़: लू का यलो अलर्ट, 10 अप्रैल तक राहत नहीं, बठिंडा में तापमान 40 डिग्री के करीब, रात का पारा भी 20 से ऊपर मौसम विभाग ने आज यानी 7 अप्रैल से पंजाब और चंडीगढ़ में लू चलने की संभावना जताई है। यह स्थिति 10 अप्रैल तक बनी रहेगी। मौसम विभाग ने इस संबंध में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, पिछले 24 घंटों में राज्य के तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *