देश में पहला…इंदौर एयरपोर्ट अब जीरो वेस्ट:केंद्रीय मंत्री ने नए एटीसी भवन का किया लोकार्पण

इंदौर एयरपोर्ट, देश का पहला एयरपोर्ट है जिसे जीरो वेस्ट का तमगा मिला है। अब यहां से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे का निस्तारण एयरपोर्ट पर ही किया जाएगा। इसके साथ ही, गीले कचरे से खाद भी बनाई जाएगी। रविवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर नए एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल), फायर सेफ्टी भवन और गार्बेज प्लांट का लोकार्पण किया। नायडू ने इंदौर में एक नया टर्मिनल बनाने की भी घोषणा की, जो एयरपोर्ट का तीसरा टर्मिनल होगा। नया टर्मिनल बनने के बाद, यात्रियों की संख्या हर दिन 20 हजार तक पहुंच सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *