देसूरी-नाडोल राजमार्ग पर चलती बाइक में लगी आग, VIDEO:वकील समेत दो युवकों ने कूदकर बचाई जान, बाइक जलकर खाक

पाली जिले में देसूरी-नाडोल राजमार्ग पर एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई। घटना उस समय हुई जब एक वकील अपने साथी के साथ देसूरी से नाडोल की ओर बाइक से जा रहे थे। रास्ते में अचानक बाइक में आग लग गई। दोनों युवकों ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तुरंत बाइक से छलांग लगा दी और सुरक्षित दूरी पर चले गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना पर देसूरी पुलिस मौके पर पहुंची।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *