देहरादून में पक्षी से टकराई इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट:186 पैसेंजर सवार, मुंबई से आई; दूसरे विमान से यात्रियों को भेजा

मुंबई से उत्तराखंड के देहरादून आ रहा इंडिगो एयरलाइन्स का विमान आसमान में पक्षी से टकराने से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग करवा कर जांच की गई। फ्लाइट में 186 पैसेंजर सवार थे। फ्लाइट के आगे के हिस्से को कुछ नुकसान पहुंचने की सूचना है। वहीं, इस फ्लाइट से वापस जाने वाले पैसेंजरों को दूसरी फ्लाइट से भेजा गया है। देहरादून एयरपोर्ट डायरेक्टर भूपेश नेगी ने बताया कि शाम 6:40 बजे मुंबई से देहरादून आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या आईजीओ 5032 एयरबस 320 विमान में पक्षी के टकराए जाने की सूचना मिली। इसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। रनवे और परिसर को खंगाला गया। दूसरी फ्लाइट से भेजा मुंबई एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि लैंडिंग के दौरान संदिग्ध पक्षी के फ्लाइट से टकराने की सूचना मिली। इसके बाद फ्लाइट को लैंडिंग कराकर जांच की गई। लैंडिंग के बाद निरीक्षण करने पर रनवे पर या हवाई अड्डे की परिधि के भीतर कुछ भी नहीं मिला। इसके बाद इस फ्लाइट को एयरपोर्ट पर ही खड़ा कर दिया गया। फ्लाइट को वापस मुंबई जाना था। ऐसे में सभी यात्रियों के लिए वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था की गई। जिसके बाद यात्रियों को दूसरे फ्लाइट से मुंबई रवाना किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *