देहरा के पुलिसकर्मियों को मिला अवॉर्ड:डीजीपी डिस्क से सम्मानित, शिमला पुलिस मुख्यालय में हुआ कार्यक्रम

हिमाचल प्रदेश के देहरा जिले के दो पुलिस अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डीजीपी डिस्क अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। पुलिस थाना देहरा के प्रभारी निरीक्षक संदीप पठानिया और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात आरक्षी अक्षय शर्मा को यह सम्मान शिमला स्थित पुलिस मुख्यालय में दिया गया। पुलिस महानिदेशक ने दोनों अधिकारियों को डीजीपी डिस्क और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। यह प्रदेश पुलिस का प्रतिष्ठित अवॉर्ड है। यह सम्मान पुलिस कर्मियों की असाधारण सेवा, ईमानदारी और साहस के लिए दिया जाता है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि निरीक्षक पठानिया ने अपराध नियंत्रण और जनता से संवाद में उत्कृष्ट कार्य किया है। उनकी टीम ने कई गंभीर मामलों को सुलझाया है। आरक्षी शर्मा को उनके तकनीकी कौशल और कार्यालयीन कार्यों में दक्षता के लिए सम्मानित किया गया है। एसपी चौधरी के अनुसार यह सम्मान पूरे जिला पुलिस बल के लिए गर्व की बात है। स्थानीय लोगों ने भी दोनों अधिकारियों को बधाई दी है। उनका मानना है कि ऐसे अधिकारी पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *