देहरा के पूर्व MLA को गृह मंत्रालय से मिली सिक्योरिटी:कनाडा से लौटते ही घर घर तैनाती; CRPF के सात जवान किए तैनात

हिमाचल प्रदेश के देहरा के पूर्व निर्दलीय विधायक एवं भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके होशियार सिंह की केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने फिर से सुरक्षा बढ़ा दी है। होशियार सिंह के विदेश से लौटते ही उनके खैरियां स्थित आवास पर CRPF के 7 जवान तैनात कर दिए है। उप चुनाव के बाद होशियार सिंह अपनी पत्नी के साथ कनाडा चले गए थे। छह महीने बाद होशियार सिंह कनाडा से लौटे। लिहाजा MHA ने फिर से उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। इसकी पुष्टि DSP देहरा अनिल कुमार ने भी की है। MHA ने दी सिक्योरिटी होशियार सिंह ने अप्रैल 2024 में जब निर्दलीय विधायक पद से इस्तीफा दिया था, तब भी भी MHA ने होशियार सिंह को सिक्योरिटी बढ़ाई थी। उस दौरान MHA ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में गए 6 पूर्व विधायकों सहित दो अन्य निर्दलीय विधायकों को भी सिक्योरिटी दी थी। होशियार सिंह के अलावा अन्य सभी सिक्योरिटी वापस कर चुके है। बता दें कि होशियार सिंह जून 2024 में देहरा सीट पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर से चुनाव हारे है। विवादों में रहे होशियार सिंह होशियार सिंह विधानसभा उप चुनाव के दौरान खूब चर्चा में रहे हैं। उस समय उन्होंने हिमाचल पुलिस की CID की एक गाड़ी को रोक लिया था और मुख्यमंत्री सुक्खू पर उनका पीछा व रैकी कराने के आरोप लगाए थे। तब उन्होंने कहा था कि अगर “मेरा पीछा किया तो गोली मार दूंगा। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *