देहरा में हनुमान जी की नई मूर्ति होगी स्थापित:एक महीने पहले बदमाशों ने किया था खंडित, प्राण प्रतिष्ठा पर होगा भंडारा

कांगड़ा जिला के देहरा में मुहीं बस स्टैंड के पास स्थित मंदिर में बुधवार को नई मूर्ति स्थापित की जाएगी। करीब एक महीने पहले यहां कुछ अज्ञात बदमाशों ने हनुमान जी की मंदिर को खंडित कर दिया था। घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल था और हिंदू संगठनों ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। हालांकि, एक महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। रक्कड़ थाने के एसएचओ किशोर का कहना है कि जांच जारी है और आरोपियों को तलाश कर जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। इस बीच गांव के लोगों ने सामूहिक पहल करते हुए नई मूर्ति स्थापना का निर्णय लिया है। कार्यक्रम के दौरान भव्य भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी गांव के अमित राणा और मुनीश राणा ने ली है। स्थानीय निवासी दीपक के अनुसार, इस धार्मिक कार्य में स्नेह लता परमार, सुभाष शर्मा, भाग सिंह राणा, सौरभ धीमान समेत अनेक ग्रामीणों का सक्रिय सहयोग मिल रहा है। यह आयोजन ग्रामीणों की एकजुटता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बन गया है। स्थानीय निवासी दीपक ने बताया कि इस पुनीत कार्य के लिए गांव के अमित राणा और मुनीश राणा ने भंडारे का आयोजन किया है। मूर्ति स्थापना और आयोजन में स्नेह लता परमार, दीपक शर्मा, सुभाष शर्मा, भाग सिंह राणा, सौरभ धीमान, पवन शर्मा, त्रिलोक शर्मा, विवेक चौधरी, हिमांशु राणा, अनमोल चौधरी, साहिल धीमान, मेहर चंद, राजिंदर राणा, विनीत चौधरी, अंकुश राणा, आकाश शर्मा, सूरज गज्जन चौधरी, नरेश कुमार, रोहित कुमार, रॉकी चंबियाल, अभिषेक चौधरी, अरविंद ठाकुर सहित अन्य लोगों ने सक्रिय योगदान दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *