देह व्यापार मामले में 7 युवक और 5 युवती गिरफ्तार:दिल्ली, झारखंड और नेपाल से मंगाई थी लड़कियां, होटल में चल रहा था अवैध धंधा

उदयपुर की सवीना थाना पुलिस ने होटल ऑक्सो इन में चल रहे अवैध देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 युवक और 5 युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी अजयसिंह राव ने बताया- सेक्टर-13 स्थित होटल ऑक्सो इन में चल रहे अवैध देह व्यापार में शामिल युवक-युवतियों के खिलाफ डिकॉय ऑपरेशन करते हुए 7 युवक और 5 युवतियों को गिरफ्तार किया। युवतियां दिल्ली, रायपुर, झारखंड और नेपाल से मंगाई गई थीं। थानाधिकारी ने बताया कि अरोपी इस अपराध में कब से शामिल हैं और इनके साथ कौन सहयोगी है, इस बारे में गहनता से पूछताछ जारी है। मामले में आरोपी मुकेश कुमार मीणा निवासी पादरड़ा सराड़ा, भावेश जोशी निवासी बावलवाड़ा, राजेश कुमार साद निवासी डूंगरपुर, श्री नाथुराम पटेल निवासी डूंगरपुर, यशपाल वैष्णव निवासी प्रतापनगर, बापूलाल पटेल निवासी डूंगरपुर और जयेश भाटिया निवासी डूंगरपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आगे मामले में जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *