दैनिक भास्कर–अनअकैडमी का साइंस चैंप स्कॉलरशिप एग्जाम:5300 से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन; अंतिम तिथि 30 नवंबर;वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा निखारने का बड़ा मंच

कोटा संभाग का सबसे बड़ा स्कॉलरशिप एग्जाम साइंस चैंप 2025 छात्रों के लिए बेहद उपयोगी और यूनिक अवसर लेकर आया है। दैनिक भास्कर और अनअकैडमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। 5th से 12th क्लास तक के छात्रों के लिए डिज़ाइन इस एग्जाम में सिंगापुर ट्रिप सहित 10 करोड़ रुपए तक की स्कॉलरशिप जीतने का मौका है। अनअकैडमी कोटा सेंटर के चीफ़ मेंटर सुयश प्रताप सिंह ने बताया कि साइंस चैंप एक ज्ञान आधारित परीक्षा है, जिसका उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच और विश्लेषणात्मक क्षमता को बढ़ाना है। अब तक 5300 से अधिक छात्र रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। निदेशक संजय प्रताप सिंह ने कहा कि 7 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली यह परीक्षा आईआईटी और नीट की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी मदद साबित होगी। इस एग्जाम में भाग लेने वाले छात्रों को कई फ्री बेनिफिट्स भी दिए जाएंगे—पहला पुरस्कार सिंगापुर ट्रिप, दूसरा लैपटॉप, तीसरा टैबलेट, चौथा स्मार्टफोन, पांचवां साइकिल, छठा स्मार्ट वॉच और सातवां हेडफोन रहेगा। साथ ही सभी प्रतिभागियों को परफॉर्मेंस रिपोर्ट और रैंकिंग भी मिलेगी। एग्जाम में प्रवेश केवल प्री-रजिस्ट्रेशन के आधार पर ही मिलेगा। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 नवंबर तय की गई है। इसके बाद आने वाली प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा। स्टूडेंट्स अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए दिए गए QR कोड को स्कैन कर सकते हैं या 6366527093 पर संपर्क कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *