रांची | दैनिक भास्कर के हरमू रोड स्थित कार्यालय में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना। महिला कर्मियोंं ने केक काटकर इस दिन का जश्न मनाया। ऑफिस के सभी कर्मियों ने महिला कर्मियों को इस दिन की शुभकामनाएं दीं। एडिटोरियल, फाइनेंस और फाइनांस में कार्यरत सभी महिला कर्मियों को उपहार भी दिए गए। सभी ने खूब एंज्वॉय किया। कई तरह के मजेदार गेम्स में भाग लेकर मस्ती की।


