दैनिक भास्कर और रघुकुल रियल होम्स एलएलपी के संयुक्त तत्वावधान में सीकर में चल रहे प्रोपर्टी महाकुंभ में रोजाना सैंकड़ों परिवार साईट विजिट कर रहे हैं। आवास मेले के अंतिम 5 शेष बचे हैं। आवास मेले का 16 फरवरी को समापन हो जाएगा। ऐसे में लोग समय पर साइट विजिट कर मेले में चल रहे फ्री ईएमआई व आकर्षक ऑफर का लाभ उठा रहे है। आवास मेले को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं अब रघुकुल होम्स द्वारा शिव शक्ति रेजिडेंसी (पिपराली सर्किल, आरटीओ चौराहा जयपुर- झुंझुनूं बाईपास) में परिवार के साथ साइट विजिट करने पर चांदी के सिक्के फ्री में दिए जा रहे हैं। वहीं अब तक आवास मेले में विजिट कर सैंकड़ों लोग अपने सपनो का आशियाना बुक करवा चुके हैं। शिव शक्ति रेजीडेंसी के प्रमोटर सीए मुकेश खेदड ने बताया कि यह प्रोजेक्ट शहर की सबसे प्रमुख लोकेशन में से एक है। आज की स्थिति को देखते हुए किसी भी परिवार के लिए सुरक्षा बहुत जरूरी है। यहां रघुकुल रियल होम्स एलएलपी द्वारा बनाई जा रही शिव शक्ति रेजीडेंसी में सुरक्षा को देखते हुए बहुत ही बेहतर व्यवस्था है जो विजिटर्स को काफी पसंद आ रही है। इसमें शिक्षा नगरी सीकर की प्रीमियम और खास लोकेशन पर प्रोजेक्ट, कम्यूनिटी हॉल, ग्रीन गार्डन, भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर, किड्स प्ले एरिया, मंदिर, ओपन जिम, जोंगिंग ट्रेक समेत 30 से अधिक सुविधाएं हैं। जो शहरवासियों के लिविंग स्टेंडर्ड को और लाइफस्टाइल को एक नया आयाम देती हैं। साथ ही रेंटल इनकम और भविष्य के सुरक्षित निवेश के हिसाब से भी अच्छा ऑप्शन है।


