भास्कर न्यूज | जालंधर दैनिक भास्कर का अपने पाठक परिवार से अटूट रिश्ता है। भास्कर ने अपने पाठकों के लिए सोना-चांदी स्कीम आरंभ की है। सोमवार को खास मौका रहा। जालंधर सिटी में भास्कर पाठक परिवार की 2 महिला मेंबर्स को चांदी के सिक्के मिले हैं। भास्कर के पुडा कॉम्प्लेक्स स्थित ऑफिस में पाठकों को चांदी के सिक्के सौंपे गए। चांदी के सिक्के जालंधर वासी मनीषा खोसला और ज्योति को भेंट किए गए। उन्होंने भास्कर में प्रकाशित सामग्री के संबंध में अपने अनुभव भी साझा किए।


