घर खरीदने, प्लॉट लेने या सुरक्षित निवेश की योजना बना रहे लोगों के लिए दैनिक भास्कर का ‘मेगा प्रॉपर्टी एक्सपो’ एक बड़ा अवसर बनकर सामने आया है, जिसका भव्य शुभारंभ शुक्रवार को बीटीआई ग्राउंड, शंकरनगर में हुआ। तीन दिवसीय इस आयोजन के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन गजेंद्र यादव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर मीनल चौबे ने की। वहीं, विशेष अतिथि के रूप में क्रेडाई छत्तीसगढ़ के मेंबर्स राकेश पांडे भी मौजूद रहे। पहले देखिए तस्वीरें मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रॉपर्टी एक्सपो की सराहना एक्सपो के उद्घाटन पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपने सुकून भरे घर का सपना देखता है, जहां क्वालिटी और बेहतर सुविधाएं हों। प्रॉपर्टी एक्सपो के माध्यम से लोगों को शहर के हर कोने की आवासीय परियोजनाओं के बेहतरीन विकल्प एक ही मंच पर मिल रहे हैं। यहां घर खरीदने से लेकर निवेश तक की पूरी जानकारी और सही विकल्प उपलब्ध हैं, जिससे आम नागरिक को बड़ा लाभ होगा। इस मंच से आम नागरिक का घर का सपना होगा साकार: महापौर महापौर मीनल चौबे ने कहा कि सामाजिक सरोकार की दिशा में भास्कर का यह सराहनीय प्रयास है। इस मंच से लोगों के अपने घर का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि रायपुर तेजी से विकसित हो रहा है और नगर निगम लगातार बेहतर नागरिक सुविधाएं देने की दिशा में कार्य कर रहा है। क्रेडाई के राकेश पांडेय ने कहा कि एक्सपो में हर जरूरत और बजट के अनुरूप प्रॉपर्टी विकल्प उपलब्ध हैं। मौजूदा समय निर्णय लेने के लिए अनुकूल है। यह आयोजन घर खरीदारों के साथ-साथ बिल्डर्स के लिए भी बेहतर अवसर साबित होगा। कार्यक्रम में बिल्डर व डेवलपर्स, दैनिक भास्कर के स्टेट हेड देवेश सिंह, स्टेट एडिटर शिव दुबे और भास्कर टीम मौजूद रही। मेगा प्रॉपर्टी एक्सपो के पहले ही दिन लोगों का शानदार रिस्पांस मिला। यहां काफी लोगों ने ऑफर्स के साथ प्रॉपर्टी की बुकिंग कराने विजिट की। एक्सपो से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए 97701-19955 और 89829-67169 पर संपर्क किया जा सकता है। एक ही जगह पर हर समाधान एक्सपो में रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रॉपर्टी के तमाम विकल्प हैं। यहां प्लॉट, फ्लैट, डुप्लेक्स, विला, ऑफिस स्पेस और शॉप आदि के विकल्प मौजूद हैं। लोग अपने बजट, जरूरत और लोकेशन के अनुसार सही प्रॉपर्टी का चयन कर सकते हैं। ऑन-द-स्पॉट बुकिंग पर खास फायदे एक्सपो में बिल्डर्स और डेवलपर्स ने ऑन-द-स्पॉट बुकिंग पर बड़े ऑफर्स और बेहतरीन सुविधाएं दी हैं। ये ऑफर्स आम दिनों की तुलना में कहीं ज्यादा फायदेमंद हैं, जिससे खरीदारों को बड़ा लाभ मिलेगा। बैंक होम लोन की सुविधा एक्सपो में बैंकों के भी स्टॉल लगे हैं। यहां होम लोन की ब्याज दर, ईएमआई, जरूरी दस्तावेज और प्रक्रिया की पूरी जानकारी एक ही स्थान पर मिल रही है, जिससे घर खरीदने का फैसला और आसान हो गया है। निवेशकों के लिए भी बेहतरीन मौका यह एक्सपो केवल घर खरीदने वालों के लिए ही नहीं, बल्कि सुरक्षित और लाभकारी रियल एस्टेट निवेश की तलाश कर रहे निवेशकों के लिए भी खास है। विजिटर्स के लिए खास इंतजाम एक्सपो में फैमिली सहित आने वाले विजिटर्स के लिए सरप्राइज गिफ्ट्स, जनरल हेल्थ चेकअप स्टॉल, बच्चों के लिए फन जोन और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए फूड स्टॉल हैं, जिनका सभी ने आनंद लिया। एक्सपो में शामिल प्रमुख बिल्डर्स एवं डेवलपर्स अविनाश ग्रुप, रहेजा ग्रुप, वाॅलफोर्ट ग्रुप, क्लासिक ग्रुप, आरसीपी इंफ्राटेक, एम्बियंस नेचर, गोल्ड ब्रिक्स, अष्टविनायक रियल्टीज, श्री स्वास्तिक ग्रुप, भारद्वाज बिल्डर्स, श्री बालाजी बिल्डर्स, वीजीआर रियल एस्टेट, पायोनियर होम्स, रायपुर होम्स एंड रायपुर बिल्डर्स, गौरव प्रमोटर्स एंड बिल्डर्स, वीबी टॉवर, चैत्नय ग्रुप, अर्हम ग्रुप आदि शामिल हैं। प्रॉपर्टी एक्सपो के एसोसिएट पार्टनर हेल्थ पार्टनर-इट्सा हॉस्पिटल, बैंकिंग पार्टनर-बैंक ऑफ महाराष्ट्र और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, सोलर पार्टनर-स्विचसोल, फूड पार्टनर-द सिल्वर क्राउन व न्यू देहली स्वीट्स आैर डिजिटल पार्टनर-एसपी एडवरटाइजिंग, आउटडोर पार्टनर-एएसए और जीके टीएमटी हैं।


