दैनिक भास्कर कैंप में 15 लोगों ने किया ब्लड डोनेट:दतिया एसडीओपी ने रक्तदान के बाद सर्टिफिकेट बांटे, 209 शहरों में लगे शिविर

दैनिक भास्कर ग्रुप के चेयरमैन स्व. रमेश चन्द्र अग्रवाल के जन्मदिन पर दैनिक भास्कर ग्रुप ने एक साथ पूरे देश में रक्तदान शिविर लगाए। दतिया में लगे कैंप में 15 लोगों ने रक्तदान किया। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में शिविर की शुरुआत जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. दिनेश सिंह तोमर ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर की। रक्तदाताओं को सिविल सर्जन डॉ. केसी राठौर, डॉ. हेमंत जैन, डॉ. कल्पित अग्रवाल, भाजपा नेता माधवेन्द्र सिंह ने प्रमाण पत्र दिए। इन्होंने किया रक्तदान शिविर में सजल विदुआ, दीपेन्द्र सिंह रावत, सौरभ अहिरवार, अमन शर्मा, अशोक कुमार अनुरागी, मुकेश सिंह, मिलेन्द्र कुमार, विकास पुरोहित, आदर्श भार्गव, विनायक शुक्ला, मोहित दुबे, हिमालय सेन, गुरुत्यान सिंह, धर्मेन्द्र अहिरवार, प्रदीप यादव और सोनू साहित्य आदि ने रक्तदान किया। इसका लाभ उन हजारों लोगों को मिलेगा जो जिंदगी और मौत से जूझ रहे अपनों के लिए रक्त के लिए परेशान होते है। एसडीओपी बड़ौनी विनायक शुक्ला ने यह बात कही। उन्होंने भास्कर की इस पहल से प्रभावित होकर रक्तदान भी किया। बता दें कि ग्रुप के चेयरमैन स्व. रमेश चन्द्र अग्रवाल के 81वें जन्मदिन पर भास्कर ग्रुप ने देश भर के 209 शहरों में रक्तदान शिविर लगाए। इस मौके पर समाजसेवी डॉ. राजू त्यागी, गहोई वैश्य समाज के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र डेंगरे ( मुनीम), अनिल श्रीवास्तव, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा, नरेन्द्र गुर्जर, ब्लड बैंक स्टॉफ वीरेन्द्र सिंह, रश्मि दीक्षित, डॉ. मोनिका सिंह, डॉ. बीके रावत, प्रशांत वैद्य, हेमंत यादव, सौरव यादव, दिनेश चौबे, दैनिक भास्कर दतिया के ब्यूरो चीफ गणेश दत्त सांवला, रिपोर्टर रामू प्रजापति, शुभम मुडि़या, मनीष शर्मा, आशीष कुमार, राधा वल्लभ मिश्रा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *