डूंगरपुर में दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव-2025 सीजन-3 इस बार दो दिनों तक चलेगा। आज शनिवार से शुरू होने वाला भास्कर का गरबा महोत्सव में 4 और 5 अक्टूबर तक शहर से लेकर गांवों के लोग राजस्थानी और गुजराती थीम पर झूमेंगे। बादल महल पर दोनों दिन विशेष कलाकार और भजन गायक ऑर्केस्ट्रा अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
एंट्री पास को लेकर आमजन में उत्साह चरम पर है। भास्कर ने इंट्री पास के लिए शहर में काउंटर भी बनाए थे और गरबा उत्सव को लेकर इतना उत्सव है कि एक ही दिन में सभी काउंटर पर एंट्री पास समाप्त हो गए। महोत्सव में बिना गरबा पास के इंट्री नहीं दी जाएगी। गरबा महोत्सव में बेस्ट ड्रेसअप ग्रुप, बेस्ट कपल, बेस्ट मेकअप, बेस्ट चाइल्ड डांसर, बेस्ट डांस मेल और बेस्ट डांस फिमेल समेत कुल आठ कैटेगरी में विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस आयोजन में पहले दिन भीलवाड़ा से मशहूर एंकर अवि और मावी पंचाल, वहीं दूसरे दिन उदयपुर से अंकित खोखावत शिरकत करेंगे। महोत्सव के मुख्य प्रायोजक बीएल टेंट एंड इवेंट्स, को-स्पॉन्सर डीबी गहना ज्वेलर्स, इन एसोसिएशन विद प्रगति संस्थान व एफएम 89.6 डूंगरपुर, मेवाड़ ग्रुप ऑफ बिजनेस रहेंगे। सपोर्टेड बाय कुबेर बिल्डर एंड डेवलपर्स, मेसर्स शारदा इंजीनियर्स, अनिता माया ट्रैवल्स, सिद्धि विनायक डूंगरपुर, उदयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट, निकुंज ग्रुप ऑफ बिजनेस, कोटडिय़ा ब्रदर्स, फूड प्लाजा, स्वास्तिक एजुकेशन, वागड़ ग्रुप, भूमि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं फर्नीचर, नीतेश बोरी कलाल एंड कंपनी, सूर्या कंप्यूटर एंड प्रॉपर्टी, गुजरात हॉस्पिटल एंड वीएस सोनोग्राफी का सहयोग रहेगा। स्टूडियो पार्टनर हरिओम स्टूडियो, लाइट एंड डेकोर पार्टनर रिषभ लाइट एंड डेकोर, प्रिंटिंग पार्टनर नेशनल प्रिंटर्स एंड फ्लेक्स प्रिंटिंग, आउटडोर पार्टनर यूनिक एडवरटाइजर्स, फायरवर्क स्पॉन्सर जीएम फायरवर्क्स, सोशल मीडिया पार्टनर डूंगरपुर ब्लॉग, वेन्यू पार्टनर एचएएल ग्रुप डूंगरपुर, गिफ्ट स्पॉन्सर वाघ बकरी चाय रहेंगे। कार्यक्रम से जुड़ने और अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9680980322 (मनोज पुरोहित) और 9982012333 (सौरभ शर्मा) पर संपर्क करें।
ये रहेंगे आकर्षण का केंद्र
बादल महल पर दोनों दिन विशेष कलाकार और भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसमें भीलवाड़ा से मशहूर एंकर अवि और मावी पंचाल, वहीं दूसरे दिन उदयपुर से अंकित खोखावत शिरकत करेंगे। इनके साथ गायकी से समा बांधने को लेकर मुरलीधर चिन्नामी, चंद्रवीर सिंह पंवार, शुभम कंसारा और नीतू गहलोत कलाकारों के रूप से शिरकत करेंगे। कीबोर्ड पर जॉली दीक्षित, पेड पर दिशांत पंचाल, मित जोशी, ढोलक पर संगत देंगे।


