दैनिक भास्कर बीकानेर हेल्थ केयर अवॉर्ड्स-2025 का आयोजन रविवार को जिला उद्योग संघ रानी बाजार में हुआ। इस दौरान बीकानेर के डॉक्टर्स को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पुरस्कृत किया गया। केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा के साथ ही सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र वर्मा, पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया और सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने डॉक्टर्स को पुरस्कार दिए। इस मौके पर केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि डॉक्टर्स ने समाज सेवा की है तो मीडिया ने जनता की आवाज बनकर काम किया है। उन्होंने कहा कि बीकानेर की चिकित्सा सेवाओं को बेहतर करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि लूणकरनसर के अस्पताल की क्रमोन्नति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीकानेर आ रहे हैं। इस मौके पर यूनिट हेड रविंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना काल में भी डॉक्टर्स ने ही हमारे जीवन को बचाया। कोरोना ने बता दिया कि डॉक्टर सच में धरती के भगवान है। हर कोई अपने आप को बचाने में लगा था, तब डॉक्टर सीना तानकर खड़े थे। इनको मिला सम्मान डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा, डॉ. रवि चांडक, डॉ. अश्वनी जांगिड़, डॉ. रणजीत राम, डॉ. योगेंद्र तनेजा, डॉ. जितेंद्र आचार्य, डॉ. सुनील जैन, डॉ. शिल्पी जैन, डॉ. शिवराज सिद्ध, डॉ. कल्पना डांगी, डॉ. कैलाश गहलोत, डॅ. अमरचंद बुनकर, डॉ. रामस्वरूप ज्याणी, डॉ. रमेश गुप्ता, डॉ. दीपकमीणा, डॉ. मोहम्मद जिबरान, डॉ. वैशाली चौधरी, डॉ. विश्वजीत जोशी, डॉ. शुभम सिंह सेंगर, डॉ. अनामिका पारीक, डॉ. सौम्या यादव, डॉ. नीलम शर्मा, डॉ. अविरल पटपटिया, डॉ. प्रेक्षा विजय आदि को सम्मानित किया गया।यह कार्यक्रम स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय कार्य करते हुए समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले चिकित्सकों को समर्पित है। बीकानेर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लगातार सेवा देने और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाले डॉक्टरों को विभिन्न श्रेणियों में चयनित कर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मंत्री सुमित गोदारा शामिल होंगे। कार्यक्रम में आवनी गोल्ड एंड डायमंड्स, सरस डेयरी, रॉयल जाखड़ उद्योग, ये रहे आयोजन के सहयोगी खाओसा, पवन के राजपुरोहित रियल एस्टेट कंपनी, एएचसीसी हॉस्पिटल, एम एन हॉस्पिटल, जीकेजी नमकीन, राजाराम धारणिया ऑटोमोबाइल्स एंड फोरव्हील्स, आर एस टोयोटा और बेसिक पीजी कॉलेज सहयोगी संस्था होगी।


