दैनिक भास्कर , रांची, रविवार, 25 जनवरी, 2026 | 18

भास्कर न्यूज|गुमला आगामी 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के सफल एवं गरिमामय आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में आज अलबर्ट एक्का स्टेडियम, गुमला में आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल परेड का उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक गुमला हारीस बिन ज़मां द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण एवं अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने परेड की अनुशासनात्मक व्यवस्था, सलामी क्रम, मार्च-पास्ट, मंच संचालन, मुख्य अतिथियों के आगमन-प्रस्थान, ध्वजारोहण की प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, ध्वनि प्रणाली, विद्युत व्यवस्था एवं आमजनों के बैठने की व्यवस्था सहित संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा का गहन निरीक्षण किया। फुल ड्रेस रिहर्सल परेड में कुल 11 प्लाटून की टुकड़ियों ने भाग लिया तथा राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए अनुशासित एवं आकर्षक मार्च-पास्ट का प्रदर्शन किया। परेड की प्रस्तुति पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में आवश्यक सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि गणतंत्र दिवस समारोह राष्ट्रीय गरिमा एवं मर्यादा के अनुरूप शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के आयोजन में समयबद्धता, अनुशासन एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने संबंधित विभागों को अंतिम रूप से सभी तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो, जिला नजारत उप समाहर्ता गुमला ललन कुमार रजक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *