दैनिक भास्कर समूह मना रहा प्रेरणा उत्सव:चेयरमैन स्व. रमेशचंद्र अग्रवाल के 81वें जन्मदिवस पर देश के 210 शहरों में रक्तदान शिविर

दैनिक भास्कर समूह चेयरमैन स्व. रमेशचंद्र अग्रवाल का 81वीं जयंती को ‘प्रेरणा उत्सव-2025’ के रूप में मना रहा है। उनकी जनसेवा की सोच को आगे बढ़ाते हुए भास्कर परिवार 29 और 30 नवंबर को 10 राज्यों के 210 शहरों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कोटा में रक्तदान शिविर 29 नवंबर यानी आज रंगबाड़ी रोड स्थित न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के ब्लड बैंक परिसर में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चलेगा। ब्लड डोनेशन कैंप से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 978508 9752 पर संपर्क कर सकते हैं सभी शिविरों से एकत्रित रक्त स्थानीय सरकारी ब्लड बैंकों और हॉस्पिटलों को दिया जाएगा। इसका उद्देश्य आपात स्थिति में जरूरतमंदों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराना है। यह माना जाता है कि एक यूनिट रक्त तीन लोगों का जीवन बचा सकता है, जो इस अभियान की सबसे बड़ी प्रेरणा है। 18 से 65 वर्ष की आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति कर सकता है रक्तदान
18 से 65 वर्ष की आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति, जिसका वजन 45 किलोग्राम से अधिक हो, रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से शरीर को किसी प्रकार की क्षति नहीं होती है। शरीर कुछ ही समय में नए रक्त का निर्माण कर लेता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *