दैनिक भास्कर हेल्थ प्राइड अवार्ड, ​​​​​​​32 डॉक्टर्स हुए सम्मानित:डॉ. सुभाष मिश्रा और डॉ. विवेक चौधरी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

छत्तीसगढ़ के चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 32 डॉक्टर्स और अस्पतालों को सोमवार को ‘दैनिक भास्कर’ की ओर से ‘हेल्थ प्राइड’ अवॉर्ड से नवाजा गया। इस भव्य समारोह के चीफ गेस्ट छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और स्पेशल गेस्ट अभिनेत्री भाग्यश्री ने सभी डॉक्टरों को सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. सुभाष मिश्रा और डॉ. विवेक चौधरी को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। चीफ गेस्ट डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर सभी डॉक्टर्स को उनकी कड़ी मेहनत और तपस्या के लिए बधाई दी। मेडिकल क्षेत्र में उन्नत हुआ राज्य डॉ सिंह ने कहा रायपुर चिकित्सा के क्षेत्र में लगातार अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। वे बोले- छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 25 साल पूरे कर चुका है। राज्य निर्माण के समय सिर्फ 2 मेडिकल कॉलेज थे, जबकि आज की तारीख में 14 मेडिकल कॉलेज और 84 से ज्यादा नर्सिंग कॉलेज हैं। रक्षा का दायित्व डॉक्टरों का- डॉ. रमन डॉ. सिंह ने चिकित्सकों के महत्व पर जोर देते हुए कहा, जीवन देना ईश्वर के हाथ में होता है। मां जन्म देती है और रक्षा करने का दायित्व चिकित्सकों का होता है। कोरोना काल के कठिन समय में डॉक्टर्स ने छत्तीसगढ़ को संभालने और लोगों की जान बचाने में सराहनीय भूमिक निभाई है। कोविड वॉरियर्स को भाग्यश्री ने किया सलाम इस अवसर पर अभिनेत्री भाग्यश्री ने डॉक्टर्स को बधाई देते हुए कहा कि, “कोविड ने हम सबको सिखा दिया कि हेल्थ सबसे जरूरी है। बहुत सारे डॉक्टर्स ऐसे थे, जिन्होंने अपनी जान लगाकर लोगों का इलाज किया और जानें बचाईं। डॉक्टर्स अपने पेशे का ध्यान रखते हैं, फिर अपना ध्यान रखते हैं।” इन्हें दिया गया ‘हेल्थ प्राइड’ अवॉर्ड: डॉ. सुभाष मिश्र (लाइफटाइम अचीवमेंट), डॉ. विवेक चौधरी (लाइफटाइम अचीवमेंट), डॉ. संदीप दवे (रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल), डॉ. दिनेश मस्के (एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल), डॉ. भावना सिरोही (बालको मेडिकल सेंटर), डॉ. यूसुफ मेमन, डॉ. अर्पण चतुर्वेदी, डॉ. मदन रॉय (संजीवनी कैंसर केयर हॉस्पिटल)। डॉ. विनोद सिंह – नमता सिंह (उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल), डॉ. आशिष मित्तल – डॉ. सुमन मित्तल (मित्तल हॉस्पिटल), डॉ. सुशील शर्मा – कात्यायनी शर्मा (श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल), डॉ. सुनील कालड़ा – डॉ. हार्दिक कालड़ा (कालड़ा बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी सेंटर), डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. चारुस्तुत कलमकर (श्री गणेश विनायक आई हॉस्पिटल)। डॉ. सज्जन अग्रवाल, डॉ. अजय अग्रवाल – डॉ. सिद्धार्थ अग्रवाल (अग्रवाल हॉस्पिटल), डॉ. रश्मि गोयल – डॉ. मनोज गोयल (एपेक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल),डॉ. सुनील खेमा – डॉ. प्रीतम अग्रवाल (श्री नारायणा हॉस्पिटल), डॉ. विवेक केशरवानी, डॉ. मनोज लाहोटी, डॉ. नितिन गंगेल (सुप्रय हॉस्पिटल)। डॉ. शंभुभाय बेंजनी (बोकरा हॉस्पिटल), डॉ. अभिमन्यु साहू (डॉ. अभिमन्यु आयुर्वेद मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल), डॉ. वेद प्रकाश देवांगन – डॉ. देव प्रकाश देवांगन (एनकेडी हॉस्पिटल), डॉ. केदारनाथ देवांगन – डॉ. निधि देवांगन (ट्रूथ बेस्ट एंड एलर्जी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल)। डॉ. देश बर्मा (आनंद हॉस्पिटल), डॉ. निखिल मोतिरमानी – डॉ. सुभाष श्रीवास्तव (मोतिरमानी हार्ट क्लीनिक) डॉ. पार्थ स्थापक – डॉ. श्रुति स्थापक (श्री अनंत साई हॉस्पिटल), अविनाश वनर्जी – धर्मराज वनर्जी (पर्ल लोटस इंडो जर्मन नेत्र केयर)। डॉ. अनुज जालुकर – डॉ. स्मिता जालुकर (डॉ. जालुकर ईएनटी हॉस्पिटल), डॉ. जितेन्द्र साराफ – डॉ. प्रिया सराफ (सीता मेमोरियल मल्टीस्पेशलिटी डेंटल क्लिनिक), डॉ. श्रुतिका ताम्रकार यादव (आरसीआईडीआई लैब)।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *