दोनों तरफ का ट्रेन टिकट बुक करने पर 20% डिस्काउंट:रेलवे ने फेस्टिव सीजन में एक्सपेरिमेंटल बेस पर शुरू की स्कीम

इंडियन रेलवे ने दिवाली और अन्य फेस्टिवल में घर जाने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी दी है। फेस्टिव सीजन में ट्रेन से ट्रैवल करने वाले लोगों को रिटर्न टिकट साथ में बुक करने पर 20% का डिस्काउंट मिलेगा। इससे उन लोगों को फायदा मिलेगा जो घर जाने और वापस आने के लिए ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं। रेलवे ने त्योहारों के समय टिकट के लिए भीड़ और लोगों की परेशानी को देखते हुए यह फैसला किया है। सभी डिटेल्स एक जैसी होने पर मिलेगा डिस्काउंट इस छूट का फायदा तभी मिलेगा जब यात्री आने-जाने दोनों टिकट एक साथ बुक करेंगे और टिकट में दी गई सभी डिटेल्स एक समान होंगी। यानी सोर्स और डेस्टिनेशन (कहां से कहां तक जाना है), यात्री का नाम, उम्र, दूरी और क्लास (स्लीपर, 3 AC, 2 AC) जैसी चीजें दोनों टिकट में एक होनी चाहिए। रेलवे की यह स्कीम 13 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच यात्रा के लिए लागू रहेगी। बुकिंग 14 अगस्त से शुरू होगी रेलवे के मुताबिक, 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 तक के लिए जाने वाले टिकट और वापसी के लिए 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच यात्रा का टिकट बुक करना होगा। बुकिंग 14 अगस्त से शुरू होगी। डायनेमिक प्राइसिंग वाले ट्रेनों में नहीं मिलेगा डिस्काउंट जवाब: नहीं, ये छूट फ्लेक्सी फेयर वाली ट्रेनों जैसे- राजधानी और शताब्दी ट्रेनों पर लागू नहीं होगी। लेकिन इसके अलावा सभी श्रेणियों और खासकर ऑन डिमांड ट्रेनें इस छूट के दायरे में शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *