दोस्ती के बहाने बुला महिला से मारपीट व जबरदस्ती की कोशिश

शहर में एक महिला के साथ दोस्ती के नाम पर धोखे, मारपीट और जबरदस्ती करने की कोशिश का मामला सामने आया है। थाना डिवीजन नंबर-8 पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी पहचान लॉकडाउन से पहले मोहित नाम के व्यक्ति से हुई थी। मोहित ने अपनी पारिवारिक परेशानियों का हवाला देकर उससे दोस्ती बढ़ाई। कुछ समय बाद उसे पता चला कि आरोपी अपनी प|ी और उसे दोनों को धोखा दे रहा है। दूरी बनाने की कोशिश करने पर आरोपी उसे लगातार धमकाता रहा। महिला के अनुसार 3 फरवरी को आरोपी ने उसे दुर्गा माता मंदिर के पास मिलने के लिए बुलाया। मना करने पर उसने निजी फोटो वायरल करने की धमकी दी। डर के कारण वह अपनी कार में बताए स्थान पर पहुंची। वहां आरोपी ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने उसके चेहरे पर थप्पड़ मारे, हाथ में पहने कड़े से नाक पर चोट मारी, गला दबाया और शरीर पर चोटें पहुंचाईं। शोर सुनकर लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी उसे कार में बैठाकर शहर में घुमाता रहा। रात करीब 10 बजे उसे वापस मंदिर के पास छोड़ते हुए उसके बेटे को नुकसान पहुंचाने और फोटो वायरल करने की धमकी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *