बिलासपुर| दोस्तों के साथ बैठे लैब टेक्नीशियन के गले पर आरोपी ने धारदार वस्तु से वार किया। इससे वह घायल हो गया। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। ग्राम संबलपुरी निवासी रमाशंकर वस्त्राकार पिता गिरजा प्रसाद (41)लैब टेक्नीशियन है। सोमवार की शाम 7.30 बजे वह अपने गांव के सलमपुर चौक के पास प्रमोद वस्त्राकार, पप्पू वस्त्राकार व उत्तरा साहू के साथ बैठा था। उसी समय गांव का दुर्गेश साहू आया और गाली गलौज करने लगा। मना करने पर दुर्गेश ने हाथ में रखे धारदार वस्तु से रमाशंकर की गर्दन पर वार कर दिया। प्रमोद, पप्पू व उत्तरा ने बीच बचाव किया। घायल की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।


