दोस्त की पत्नी से अवैध सम्बन्धों के चलते हुई हत्या:भीलवाड़ा में 3 दिन पहले हलेड रोड मिली युवक की लाश के मामले का खुलासा,दोस्त ने ट्रेक्टर से कुचला

भीलवाड़ा की सदर थाना पुलिस ने 29 नवम्बर को प्रियदर्शनी नगर में महेंद्र सिंह के शव मिलने के मामले का खुलासा करते हुए उसी के दोस्त और बिजनेस पार्टनर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।प्रारंभिक पूछताछ में पत्नी से अवैध संबंधों के चलते, ट्रैक्टर से कुचलकर मर्डर करना सामने आया है। यह था मामला सदर थाना प्रभारी कैलाश कुमार ने बताया कि 29 नवंबर को प्रियदर्शनी नगर हलेड रोड के पास एक खाली प्लॉट के किनारे एक व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे।मृतक के शव से करीब 100 मीटर दूरी पर उसकी स्कूटी मिली,जिसके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतक की पहचान महेंद्र सिंह पंवार निवासी तिलक नगर के रूप में की गई थी।परिजनों ने रुपयों के लेनदेन के चलते अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके मर्डर करने की आशंका जताई थी।मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर बारीकी से जांच करवाई जिसमें पाया गया कि मृतक को किसी वाहन से टक्कर मार कर उसकी हत्या की गई। टीम का गठन कर हर एंगल से हुई जांच इस मामले में एक टीम का गठन किया साथ ही मृतक के बैकग्राउंड के आधार पर कई पहलुओं पर डिटेल इन्वेस्टिगेशन किया गया । इसके परिजन और दोस्तों सहित करीब 20 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई। शक क के दायरे में आए मृतक के दोस्त रामेश्वर को हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर वो टूट गया, उसने अपने ट्रैक्टर से टक्कर मार कर हत्या करना कबूल किया। पत्नी से अवैध सम्बन्ध रखे,समझाने पर धमकी दी उसने बताया कि वो और महेंद्र पिछले सात आठ सालों से दोस्त और दूध डेयरी में पार्टनर थे।उनके बीच में रुपयों का लेनदेन होता रहता था। इसी दौरान आरोपी रामेश्वर की पत्नी से मृतक महेंद्र के अवैध संबंध बन गए थे और ये दोनों महेंद्र के प्रियदर्शनी नगर के मकान में हर रविवार को मिलने लग गए थे, इसकी जानकारी रामेश्वर को 3 महीने पहले हुई। उसने दोस्ती का हवाला देकर महेंद्र को उसकी पत्नी से दूर रहने की सलाह दी तो महेंद्र ने उसे और उसकी पत्नी को बदनाम करने और उसके इकलौते बेटे की हत्या करने की धमकी दी। प्लान बनाकर ट्रेक्टर से कुचला इसके बाद रामेश्वर ने महेंद्र को अपने रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।दोस्त होने के नाते उसे महेंद्र की हर एक्टिविटी की जानकारी थी,उसे महेंद्र के मॉर्निंग वॉक पर जाने की आदत का पता था उसे वहीं ट्रैक्टर से टक्कर मारकर उसकी हत्या करना सबसे सही तरीका लगा। रामेश्वर 28 की रात को सभी के सोने के बाद करीब 2 बजे ट्रैक्टर लेकर कच्चे रास्ते से हलेड रोड पर पहुंचकर महेंद्र का इंतजार करता रहा जैसे ही वो सुबह 4 बजे मॉर्निंग वॉक करने पर सड़क पर आया ट्रैक्टर से टक्कर मार दी,महेंद्र बचने के लिए खेतों की तरफ भागा तो उसका ट्रैक्टर से पीछा किया और ट्रैक्टर के टायर के नीचे ट्रैक्टर को आगे-पीछे कर कुचल कर मार दिया। मौके से फरार होकर रूटीन काम में लग गया बाद में आरोपी अपने ट्रैक्टर को लेकर मौके से फरार हो गया और अपने डेली रूटीन के कामकाज में लग गया।पुलिस ने मुखबिर की सूचना डिटेल इन्वेस्टिगेशन और मौके पर मिले टायरों के निशान के आधार पर आरोपी रामेश्वर (44) पिता रामचंद्र जाट निवासी लक्ष्मीपुर थाना बनेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। ये थे टीम में शामिल आरोपी को पकड़ने गई टीम में सदर थाना प्रभारी कैलाश कुमार बिश्नोई, एएसआई राजेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल रोहिताश , मुकेश कुमार, कांस्टेबल भंवर सिंह , कमल किशोर , गजराज , भगवान, महादेव और महेंद्र शामिल रहे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *