रेलवे ने बीकानेर मंडल पर चल रहे दोहरीकरण कार्य के चलते जोधपुर मंडल से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों के रूट में अस्थाई बदलाव किया है। लालगढ़-प्रयागराज और दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस जनवरी माह में अपने निर्धारित मार्ग के बजाय अब मेड़ता बाईपास और फुलेरा होकर संचालित होंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर चूरू-असलू-दूधवाखारा स्टेशनों के बीच दोहरीकरण का काम किया जा रहा है। इसके लिए ब्लॉक लिया गया है, जिससे रेल यातायात प्रभावित रहेगा। अस्थाई ठहराव और परिवर्तित मार्ग डीआरएम त्रिपाठी के अनुसार, यात्रियों की सुविधा के लिए डायवर्ट की गई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग के प्रमुख स्टेशनों पर अस्थाई ठहराव दिया जाएगा। ये ट्रेनें मुख्य रूप से मेड़ता बाईपास, डेगाना, कुचामन सिटी और फुलेरा स्टेशनों पर रुकेंगी। लालगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस: मेड़ता बाईपास होकर चलेगी रेलवे प्रशासन ने लालगढ़ और प्रयागराज के बीच चलने वाली दो अलग-अलग ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है। इन ट्रेनों का ठहराव मेड़ता बाईपास, डेगाना, कुचामन सिटी और फुलेरा स्टेशनों पर रहेगा। दिल्ली सराय-जोधपुर: रींगस रूट से संचालन दिल्ली और जोधपुर के बीच चलने वाली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस के मार्ग में भी बदलाव किया गया है।


