अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मिला दो युवको का रक्त रंजित शव, पुलिस जुटी जांच में, दोनो युवको की हत्या का एक तरीके से होने की संभावना
अनूपपुर। दोहरे हत्याकांड के खुलासा हेतु प्रेस वार्ता की सूचना में आज दिनांक 25 मार्च 2025 को *दोपहर 2:30 बजे कलेक्ट्रेट में सोन सभागार में पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर मोती उर रहमान द्वारा थाना क्षेत्र कोतवाली एवं थाना क्षेत्र चचाई में मिले दो अज्ञात रक्त रंजित शव के प्रकरण में दोहरे हत्याकांड का खुलासा किए जाने प्रेस वार्ता का आयोजन रखा गया है । कृपया सभी मीडिया बंधु सादर आमंत्रित हैं।
यह था मामला
कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम भोलगढ़ एवं चचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत विवेकनगर के जंगल में एक ही दिन दो युवको का रक्त रंजिश शव मिला है। जिसकी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की पहचान करने में जुटी हुई है, जहां ग्राम भोलगढ़ में मिले शव की पहचान वेन्द्र खांडे निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में की गई, वहीं विवेकनगर के जंगल में मिला युवक का शव अब भी अज्ञात है। पुलिस ने दोनो युवको की हत्या का अंदेशा जुटाते हुए जांच में प्रारंभ कर दी गई। लेकिन दोनो युवको की हत्या अलग-अलग स्थान पर होने एवं हत्या एक ही तरीके से होने के कारण दोनो ही मामलों की तार एक दूसरे से जुड़े होने की संभावनाएं जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस दोनो ही मामलो में जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार 24 मार्च की सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरबसपुर एवं ग्राम भोलगढ़ के बीच पगडंडी मार्ग में 22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव रक्त रंजित देखे जाने की सूचना पुलिस को दी गई। जहां सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मन्सूरी, एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा एवं कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन मौके पर पहुंचते हुए घटना स्थल एवं शव का निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगो से शव की शिनाख्त कराई गई। जहां कोतवाली निरीक्षक ने शव की पहचान के लिए हर संभव प्रयास किये, जिस पर देर शाम शव की पहचान रवेन्द्र खांडे पिता कलम प्रसाद खंडे उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी ग्राम धोलाभाटा खुर्द, पोस्ट प्रतापपुर जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। जिसके बाद पुलिस ने रक्त रंजिश शव के मिलने पर हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने पंचनामा तैयार करते हुए शव को पोस्टमार्डम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।


