दोहिती की शादी में जाती नानी की मौत, नाना घायल:दोनों बाइक पर थे सवार, तेज स्पीड में वैन ने मारी टक्कर

बाइक सवार पति-पत्नी की वैन की टक्कर से घायल हो गए। हादसे में घायल महिला की मौत हो गई। वहीं उनके पति का इलाज चल रहा है। दोनों अपनी नातिन की शादी में जा रहे थे। हादसा अलवर के रामगढ़ थाना क्षेत्र के निवाली गांव का है। हादसे में नौगावां थाना क्षेत्र के भम्बी का बास निवासी भग्गो देवी (55) की मौत हुई है। वहीं उनके पति अमर सिंह राजपूत (60) घायल हुए है। उनके दामाद बलवीर सिंह ने बताया- दोनों बाइक पर समुंडिया खेड़ा अपनी नवासी की शादी में जा रहे थे। रास्ते में रामगढ़ के पास निवाली गांव में तेज गति से आ रही ईको वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों को घायल हालत में रामगढ़ हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से अलवर रेफर किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *