दो आरयूबी पर ड्रेनेज का काम होगा, 27 जनवरी से 28 दिन बंद रहेगा आवागमन

भास्कर संवाददाता | चूरू चूरू-रतनगढ़ रेलखंड के बीच दो आरयूबी पर ड्रेनेज के काम को लेकर 27 जनवरी से 28 दिन तक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। ये दोनों आरयूबी घुमंडा गांव एवं शीतलनगर गांव के पास हैं। सीनियर डीसीएम ने बताया कि 27 जनवरी से 28 दिन तक की अवधि में वाहनों के आवागमन वैकल्पिक मार्ग आरयूबी संख्या 2 एच (किमी 323/8-9 व आरयूबी संख्या 2 एफएफ) से हो सकेगा। इसी प्रकार इसी खंड पर शीतलनगर गांव के पास आरयूबी पर ड्रेनेज का काम होगा। इस आरयूबी संख्या 11 ए पर ड्रेनेज सुधार का काम 27 जनवरी से 28 दिन तक चलेगा। इस अवधि के दौरान वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग आरयूबी संख्या 11 बी से आ-जा सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *