दो ग्लॉक और 1 चीनी पिस्तौल सहित स्कूटी सवार तस्कर काबू, साथी फरार

अमृतसर| काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने हथियारों की तस्करी में शामिल स्कूटी सवार एक व्यक्ति को काबू कर तीन मार्डन पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस बरामद किया है, जिनमें दो गलोक और एक चीनी पिस्तौल शामिल है। पकड़े गए आरोपी की पहचान तरनतारन के गांव हवेलियां निवासी गुरप्रीत सिंह 24 के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि इस मामले में पकड़े गए आरोपी गुरप्रीत सिंह का एक साथी नछत्तर सिंह निवासी ढिंगरा कॉलोनी भी शामिल है, जो अभी फरार चल रहा है। सीआई की टीम फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस समय आरोपी देहाती के गांव सैदपुर में रह रहा था। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि दुबई स्थित भगोड़ा तस्कर मनजोत सिंह उर्फ मन्नू के लिए आरोपी काम कर रहा था। यह हथियार तस्करी का मॉडयूल मनजोत सिंह दुबई बैठकर चला रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दुबई में स्थित भारतीय मूल का व्यक्ति मनजोत सिंह उर्फ मन्नू अपने भारत स्थित साथियों की मदद से पाकिस्तान के रास्ते हथियारों की तस्करी का रैकेट चला रहा है। सीआई की टीम ने कार्रवाई शुरू की और आरोपी गुरप्रीत सिंह को गांव राम तीर्थ से गांव खुरमणियां, सिटी को जाने वाली लिंक रोड पर विशेष नाका लगाकर काबू किया। आरोपी हथियारों की सप्लाई करने जा रहा था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मनजोत सिंह इस नेटवर्क का मुख्य सरगना है, जो पाकिस्तान स्थित तस्करों से संपर्क करने के लिए एन्क्रिप्टेड ऐप्स का उपयोग कर रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *