भास्कर न्यूज | बालोद दो चक्रीय चक्रवात सक्रिय के प्रभाव से सोमवार को गुरूर तहसील मंे 2.8 मिमी बारिश हुई। बालोद शहर सहित गांवों में भी सुबह व दोपहर में बौछारें पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार जिले में औसत 0.6 मिमी औसत बारिश हुई। बालोद तहसील में 0.1 मिमी, डौंडी में 1.5 मिमी पानी गिरा। बारिश होने के बाद गर्मी से राहत मिली। हालांकि धूप, बादल की वजह से उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक ऊपरी चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बिहार और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। दूसरा ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बिहार और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। जिसके प्रभाव से 16 सितंबर को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में रहने की संभावना है।


