दो ट्रकों में ठूंस-ठूंसकर भरे 34 पशु मुक्त कराए:चार पशु तस्कर गिरफ्तार, उत्तर प्रदेश के बूचड़खाने ले जा रहे थे

धौलपुर की सदर थाना पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान पशुओं से भरे 2 ट्रक जब्त किए। पुलिस ने ट्रकों में ठूंस-ठूंस कर भरे 34 पशुओं को मुक्त कराकर 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सदर थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने बताया कि एसपी सुमित मेहरड़ा के निर्देशन में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर एएसआई यादराम माथुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाकाबंदी करते हुए पशुओं से भरे 2 ट्रकों को रोक लिया। पुलिस ने दोनों ट्रक में ठूंस-ठूंस कर भरे हुए 34 पशुओं को मुक्त करा लिया। उन्होंने बताया कि ट्रकों में मौजूद चार आरोपी पशुओं को उत्तर प्रदेश के बूचड़खाने की ओर ले जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक में मौजूद आरोपी शाहिद (31) पुत्र कलुआ निवासी कागारोल आगरा, सोहेल (24) पुत्र लाला निवासी कागारोल, हनीफ (30) पुत्र साबू निवासी दिहौली जिला धौलपुर और आसिफ (27) पुत्र बाबुद्दीन निवासी आगरा को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस पशु तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *