दो ट्रेनें 15 दिसंबर को बदले रूट से चलेंगी:तीसरी भगत की कोठी-तिरुचिरापल्ली एक्सप्रेस रेगुलेट रहेगी

उत्तर रेलवे के राजपुरा-बठिंडा रेलखंड पर दोहरीकरण और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के कारण सोमवार 15 दिसंबर को उत्तर पश्चिम रेलवे की दो ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी। इसके अलावा 17 दिसंबर को भगत की कोठी-तिरुचिरापल्ली एक्सप्रेस को दक्षिण रेलवे क्षेत्र में 1 घंटा 50 मिनट तक रेगुलेट किया जाएगा। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 19271 भावनगर-हरिद्वार द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 15 दिसंबर को भावनगर से प्रस्थान कर हिसार, हांसी, महम, डोभ भाली, रोहतक, पानीपत और अंबाला मार्ग से चलेगी। इस दौरान ट्रेन का ठहराव जाखल, सुनाम उधम सिंह वाला, धुरी, पटियाला और राजपुरा स्टेशनों पर रहेगा। जम्मूतवी-बांद्रा एक्सप्रेस भी बदले मार्ग से ट्रेन संख्या 19028 जम्मूतवी-बांद्रा टर्मिनस विवेक एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 15 दिसंबर को जम्मूतवी से प्रस्थान कर अंबाला, पानीपत, रोहतक, डोभ भाली, महम, हांसी और हिसार होकर संचालित होगी। बदले मार्ग में इस ट्रेन का ठहराव धुरी और बरवाला स्टेशनों पर किया जाएगा। तकनीकी कार्य से रेगुलेट रहेगी ट्रेन जोधपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि दक्षिण रेलवे के मदुरै, तिरुचिरापल्ली और पालक्काड मंडलों में निर्धारित तकनीकी और मशीन से जुड़े कार्यों के कारण ट्रेन संख्या 20481 भगत की कोठी-तिरुचिरापल्ली एक्सप्रेस को 17 दिसंबर को रेगुलेट किया जाएगा। इन कार्यों के दौरान ट्रैक उपलब्धता प्रभावित रहने से इस ट्रेन के विभिन्न स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान समय में आंशिक विलंब रहेगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन के अद्यतन समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *