दो दिन बाद फिर से सर्दी ने दिखाए तेवर:कोहरे के कारण विजिबिलिटी रही 50 मीटर, 11 जनवरी के बाद बारिश और ओले का अलर्ट

भरतपुर में दो दिन बाद फिर से सर्दी और कोहरे ने अपने तेवर दिखाए। पिछले दो दिन से तेज धूप निकलने के कारण सर्दी कम हुई थी। आज सुबह से दोबारा घना कोहरा देखने को मिला। इसके साथ ही सर्दी भी बढ़ गई। सुबह पेड़ों पर ओस की बूंदें दिखाई दीं। कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही। पिछले दो दिन तेज धूप निकल रही थी। कोहरा भी नहीं था। आज फिर से अचानक सर्दी बढ़ी साथ ही सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। जिसके कारण विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही। लोग लाइट जलाकर अपने वाहन चला रहे हैं। सर्दी से बचने के लिए लोग आज अलाव का सहारा लेते हुए नजर आए। साथ ही रात में गिरे तापमान के कारण सुबह पेड़ों पर ओस की बूंदें दिखाई दी। मौसम विभाग ने 11 जनवरी के बाद से बारिश और ओले की चेतावनी दी हुई है। अगर ऐसा होता है तो, मौसम में और भी ज्यादा ठंडक बढ़ेगी। 15 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। मकर संक्रांति के बाद मौसम में बदलाव हो सकता है। आज फिर से बढ़ी ठंड ने लोगों की कपकपी छुड़ा दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *